{"_id":"63519e958876e420347d4180","slug":"girl-s-body-found-hanging-from-noose-banda-news-knp7243738109","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बरामदे में युवती का शव फंदे पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बरामदे में युवती का शव फंदे पर मिला
विज्ञापन
बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र के छनेहरा लालपुर गांव में युवती का शव फंदे से लटका मिला। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
छनेहरा गांव निवासी संतोषिया (30) पत्नी रामकरन का शव बुधवार की शाम घर के बरामदे में साड़ी के फंदे से लटका मिला।
बाहर खेल रहे छोटे बेटे सूरज ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। अंदर से कोई आवाज न आने पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए।
सीढ़ी लगाकर घर के अंदर पहुंचे तो संतोषिया का शव लटका मिला। घटना के वक्त पति मजदूरी करने शहर आया था।
सूचना मिलने पर वह घर पहुंचा।
पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। देवर महेंद्र कुमार ने बताया कि उसके दो पुत्रियों और चार पुत्र हैं।
आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा।
घर में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं थी।