फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   girl dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत

Mon, 13 Sep 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
girl dies under suspicious circumstances
बांदा/बबेरू। संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार की शाम युवती की मौत हो गई। जेठ का कहना है कि वह बीमार थी। एक अन्य घटना में युवक का शव चारपाई में मिला। परिजन मौत की वजह बीमारी बता रहे हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव निवासी प्रेमचंद्र की पत्नी ज्ञानवती (23) की रविवार की शाम तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए सीमावर्ती फतेहपुर जनपद लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका के जेठ शिवदत्त ने बताया कि ज्ञानवती बुखार से पीड़ित थी। दो दिन पहले उसके चाचा रामविशाल की करंट से मौत हो गई थी। वहां जाने पर ज्ञानवती की हालत और बिगड़ गई। तीन साल पहले शादी हुई थी। एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य घटना में इसी कोतवाली क्षेत्र के बेर्रांव गांव निवासी छेदीलाल का बेटा विनय कुमार (26) का शव सोमवार को सुबह कमरे में चारपाई पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर बताया गया है। पत्नी अनुराधा अपने मायके खुमानी पुरवा (चित्रकूट) में थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। प्रथम दृष्टया बीमारी के चलते मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है।
बहन के घर जा रहे युवक की मौत
बांदा। बिसंडा क्षेत्र के ओरन गांव निवासी चंदी प्रसाद का बेटा संजय वर्मा (26) रविवार को सुबह अपनी बहन रंजना की ससुराल बरौली आजम गांव जा रहा था। रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई।
राहगीरों ने एंबुलेंस से उसे अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत का कारण स्पष्ट न होने से पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
तीन ने की जान देने की कोशिश, भर्ती
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में किशोरी समेत तीन ने आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मटौंध क्षेत्र के मरौली गांव निवासी बाबदीन की पत्नी रोशनी ने रविवार की शाम कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली।

परिजनों की नजर पड़ गई और फंदा काट नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने हालत गंभीर बताई है। घटना की वजह गृह कलह बताई गई है। उधर, अलग-अलग घटनाओं में दुर्गापुर (गिरवां) गांव में विमला और शहर के खाईंपार में पूजा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed