{"_id":"613ba0ad8ebc3ebde1369efa","slug":"girl-dies-under-suspicious-circumstances-banda-news-knp651420289","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की ससुराल में मौत हो गई। पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष के लोग बीमारी से मौत बता रहे हैं। कोतवाली देहात क्षेत्र के चिल्ला गांव निवासी रामबाबू की पत्नी रामप्यारी (25) की बुधवार की रात तबीयत बिगड़ गई।
उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार की शाम उसकी मौत हो गई। परिजन शव घर ले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
मृतका के पिता डाडे़बारा पन्न निवासी लल्लू अहिरवार ने बताया कि रामप्यारी की शादी चार साल पहले हुई थी। आरोप लगाया कि पति शराब के नशे में मारपीट करता था। घटना वाले दिन रामप्यारी ने 200 रुपये नहीं दिए तो उसे बुरी तरह पीटा गया। इसी से उसकी मौत हुई। ससुरालीजनों का कहना है कि पेट दर्द होने पर मौत हुई।
विज्ञापन
युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
बांदा। नहर में अज्ञात युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने हत्या कर शव नहर में फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। आसपास बारीकी से छानबीन भी की। पर कुछ हाथ नहीं लगा।
गिरवां क्षेत्र के पतरहा नहर में शुक्रवार को सुबह 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पानी में मिला। पुलिस ने शव को निकाला और शिनाख्त की कोशिश की। व्हाट्सएप और सोशल मीडिया में भी फोटो वायरल की गई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
उसके दाहिने हाथ में दुर्गा प्रसाद पुत्र देशराज पासवान (शाह मोहरी, फतेहपुर) गुदा है। तलाशी में जेब से 95 रुपये मिले। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि उसकी हत्या करके शव नहर में फेंक दिया गया। जिस्म में चोट के निशान बताए गए हैं। थाना इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया नहर में डूबने से मौत प्रतीत हो रही है।