{"_id":"66db64e387b51e6ae60dc29e","slug":"girl-dies-of-diphtheria-in-devkher-village-two-admitted-banda-news-c-212-1-bnd1006-115283-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: देवखेर गांव में डिप्थीरिया से बालिका की मौत, दो भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: देवखेर गांव में डिप्थीरिया से बालिका की मौत, दो भर्ती
विज्ञापन
नरैनी। डिप्थीरिया ने नरैनी क्षेत्र के देवखेर गांव को अपनी चपेट में ले लिया है। एक बालिका की की मौत हो गई। दो लोग डिप्थीरिया से ग्रसित पाए गए हैं। 50 घरों की जांच के बाद 60 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा का वितरण किया।
पौहार गांव के मजरा देवखेर गांव में डिप्थीरिया का प्रकोप है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी अधीक्षक डॉ. विपिन शर्मा ने बताया कि गांव में डिप्थीरिया की सूचना मिलने पर दो सप्ताह पूर्व टीम सर्वे के लिए गांव गई। वहां पर मुस्कान (10) पुत्री राजू का सैंपल लेकर जांच कराई गई, वह डिप्थीरिया से ग्रसित पाई गई। उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर लेकर जाते समय उसकी मौत हो गई।
अधीक्षक ने बताया कि परिवार ललितपुर में निवास करता है। घर निर्माण कराने के लिए वह अपने गांव आए हुए थे। मुस्कान वहां से अपनी नानी के यहां चित्रकूट चली गई थी, लौटने के बाद उसमें डिप्थीरिया के लक्षण मिले। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का सर्वे किया। इस दौरान अनुराधा (5) पुत्री चुनवाद, सुधिया (17) पुत्री मुन्नीलाल भी डिप्थीरिया से ग्रसित मिलीं। उन्हें मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को देवखेर गांव में 50 घरों का सर्वे किया। इस दौरान 60 लोगों को दवा का वितरण किया गया।