फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girl dies by drowning in drain

नाले में डूबकर बालिका की मौत

Fri, 11 Mar 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Girl dies by drowning in drain
अतर्रा। घर के बाहर खेलते समय नाले में गिरकर पांच वर्षीय बालिका की मौत हो गई। परिजनों के मना करने पर पंचनामा भरकर पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के महुराई गांव में अपने नाना गोरेलाल पटेल के पास रह रही 5 वर्षीय प्रिया पुत्री राजेश पटेल गुरुवार शाम घर के बाहर हमउम्र बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते समय घर के पास बने नाले में गिर गई, उस वक्त कोई देख नहीं पाया। बहुत देर तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसे खोजा तो वह नहीं दिखाई पड़ी। कुछ देर बाद नाले में उसका शव उतराता दिखा।

परिजन उसे नाले से निकालकर अस्पताल लाए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां विनीता ने बताया कि उसकी ससुराल लीरूहा (चित्रकूट) में है। पति राजेश पटेल खेती-किसानी करते हैं। प्रिया बचपन से ही अपने नाना-नानी के साथ रहती थी। इंस्पेक्टर हरिशरण सिंह ने कहा कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। जिससे पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed