फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girl and youth committed suicide by hanging

युवती और युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Wed, 30 Jun 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Girl and youth committed suicide by hanging
नरैनी/खप्टिहा कलां। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कबौली गांव में बुधवार की शाम 4 बजे होशियार (35) ने पशुबाड़े में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया। पिता ने बताया कि मृतक छह वर्षो से मानसिक रूप से बीमार था। चार बच्चें है।
विज्ञापन

उधर, जसपुरा थाना क्षेत्र के कुटी डेरा में मनोरमा निषाद (21) ने बुधवार की दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति अंकित कानपुर देहात का रहने वाला है। पिछले साल उसने परिवार की रजामंदी के विरुद्ध मनोरमा से कोर्ट मैरिज की थी। परिवार से अलग अपने फुफिया ससुर के यहां कुटी डेरा मे रह रहा था। घटना के समय अंकित जसपुरा गया था। शाम को घर वापस आने पर उसने मृतका को फांसी पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

फुफिया ससुर ने बताया कि अंकित मकान की दूसरी मंजिल में रहता था। पति-पत्नी में कभी झगड़ा नहीं हुआ। दोनों एक-दूसरे को बहुत चाहते थे। आत्महत्या की वजह समझ नहीं आ रही है। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतका का मायका कानपुर देहात के मूसानगर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed