फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Get inspired liberation of Ram Charit Manas

रामचरित मानस की प्रेरणा से मिलता है मोक्ष

Sat, 21 Nov 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 21 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Get inspired liberation of Ram Charit Manas

बांदा। बड़े भाग मानुष तन पावा, सुर दुर्लभ सुर

विज्ञापन
ग्रंथन गावा। रामचरित मानस ऐसा शास्त्र है, जिसके माध्यम से मनुष्य का चरित्र ऊंचा होता है। ये बातें मंडलायुक्त वेकेंटेश्वर लू ने रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार को मानस सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर कही।

उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने भी कहा है कि रामचरित मानस से मोक्ष का द्वार खुलता है। इसके माध्यम से युवा पीढ़ी अपना चरित्र निर्माण करे।

मंडलायुक्त ने परहित सरस धर्म नहिं भाई चौपाई की भी व्याख्या की। जबलपुर से आईं मानस वक्ता उमा शर्मा ने मां सती की कथा मेें कहा कि मां सती ने भगवान राम की परीक्षा लेने की सोची। उन्होंने सीता का वेष धारण किया।

लेकिन राम ने उन्हें पहचान लिया और प्रणाम किया। इंदु रामायणी (सागर) ने राम की महिमा का बखान किया। मऊरानीपुर से आए राजेंद्र पाठक ने राजा दक्ष प्रजापति का वृतांत सुनाया। रामदेव महाराज (सुल्तानपुर) व संत मोहनदास महाराज (चित्रकूट) ने मानस का महत्व बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed