{"_id":"5f3190498ebc3e3cc5437b5f","slug":"get-fir-registered-on-agency-for-incorrect-billing-banda-news-knp5761800103","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत बिलिंग पर एजेंसी पर कराएं एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत बिलिंग पर एजेंसी पर कराएं एफआईआर
विज्ञापन
वर्चुअल बैठक में निर्देश देते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा।
- फोटो : BANDA
बांदा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सोमवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग से बुंदेलखंड की बिजली आपूर्ति की समीक्षा की। गलत रीडिंग पर बिलिंग की शिकायतों पर उन्होंने ऐसे सभी मामलों की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी जिले जहां शटडाउन के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई हो वहां अतिरिक्त समय में बिजली देकर रोस्टर का अनुपालन कराएं।
ऑनलाइन बैठक में चित्रकूट और झांसी मंडलों के सांसद और विधायक शामिल हुए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार सभी गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति का महाभियान चला रही है। इसके लिए सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी ऊर्जा विभाग का सहयोग करना होगा। तभी सस्ती और सुलभ बिजली का संकल्प पूरा होगा। लाइन लॉस 15 फीसदी से नीचे लाना होगा।
हर जिले में ऊर्जा विभाग ने 60-60 फीडर निगरानी के लिए चुने हैं। सांसद और विधायक भी 10-10 फीडरों की निगरानी का जिम्मा लेकर इस अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने कानपुर देहात, कानपुर, कन्नौज, औरैया, झांसी, चित्रकूट, ललितपुर व बांदा में कुछ स्थानों पर गलत बिलिंग और टेबल बिलिंग की शिकायतों की जांच के निर्देश दिए। कहा कि गलत बिलिंग से उपभोक्ताओं में रोष होता है। इसका असर विभाग की छवि पर होता है। उन्होंने शिकायतों के आधार पर संबंधित बिलिंग एजेंसियों के खिलाफ एफआईआर और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बुंदेलखंड व कानपुर मंडलों में ट्रांसफार्मर फुंकने व समय से न बदलने की शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। कहा कि कुछ जिलों में लापरवाही की शिकायत आई हैं। वहां एमडी जांच करा लें। खासकर झांसी व बांदा मंडल में। कहीं भी दो बार से ज्यादा ट्रांसफार्मर फुंका है तो उसकी अलग से जांच करवाकर जवाबदेही तय करें।
लगातार ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत पर झांसी वर्कशॉप की जांच कराने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि जहां भी ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के प्रस्ताव लंबित हैं सभी को अनुमोदित करवा लें। चित्रकूट व बांदा में सौभाग्य योजना के कार्यों की शिकायत पर जांच के निर्देश दिए। यह भी कहा कि सौभाग्य फेज 2 व फेज 3 में जो भी काम चल रहे हैं उनकी गुणवत्ता की समय-समय पर जांच की जाए। एमडी इसकी खुद निगरानी करें।
सोशल मीडिया के माध्यम से भी सुनें शिकायतें
बांदा। वीडियो कॉफ्रेंसिंग में ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से भी शिकायतों को सुनें। 1912 की शिकायतों और टेलीफोन पर आने वाली शिकायतों का भी तेजी से निस्तारित करें। जनता के बीच विद्युत विभाग की छवि और बेहतर बनाने लिए सभी मिलकर प्रयास करें।
वीडियो कॉफ्रेंसिंग में कानपुर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, झांसी, जालौन, ललितपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा के सांसद, मंत्री व विधायक शामिल रहे। ऊर्जा मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के सुझावों व समस्याओं का एक सप्ताह में निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।