{"_id":"5e3dac618ebc3ee5be4c88bb","slug":"geeta-jayanti-express-for-tourism-and-pilgrimage-areas-of-bundelkhand-banda-news-knp5431846165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड के पर्यटन व तीर्थ क्षेत्रों के लिए गीता जयंती एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड के पर्यटन व तीर्थ क्षेत्रों के लिए गीता जयंती एक्सप्रेस
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम संदीप माथुर।
- फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए कुछ और ट्रेनें चलेंगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजे गए हैं। नई दिल्ली से चित्रकूट तक (खजुराहो होकर) चलने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस प्रमुख है। इसके अलावा बांदा से होकर लखनऊ और कानपुर-मानिकपुर के बीच भी नई ट्रेन प्रस्तावित हैं।
यह जानकारी शुक्रवार को यहां निरीक्षण में आए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), झांसी संदीप कुमार माथुर ने दी। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड के प्रमुख पर्यटन व तीर्थ स्थलों को जोड़ने के लिए गीता जयंती एक्सप्रेस का प्रस्ताव भेजा गया है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन नई दिल्ली से झांसी होकर वाया खजुराहो, चित्रकूट तक चलेगी। डीआरएम ने यह भी बताया कि इलाहाबाद से बांदा व कानपुर होकर लखनऊ के लिए एक नई एक्सप्रेस और कानपुर-मानिकपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन का प्रस्ताव भी भेजा गया है। यह भी बताया कि दिव्यांग यात्रियों के लिए बांदा, महोबा और चित्रकूट में फुट ओवरब्रिज बनाने की भी योजना है।
डीआरएम दोपहर करीब 12 बजे अपनी विशेष ट्रेन से यहां पहुंचे। रेलवे परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मानक के मुताबिक निर्माण के लिए आगाह किया। विभागीय आवासों की नालियों में गंदगी पर नाराजगी जताई। आरपीएफ थाने में बने कंट्रोल रूम में लगी टीवी पर सीसीटीवी फुटेज स्पष्ट नजर न आने पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
रेल कर्मियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था पार्सल बुकिंग कार्यालय के पास करने को कहा। डीआरएम ने लोको और रेलवे अस्पताल का भी निरीक्षण किया। केवटरा अंडर ग्राउंड ब्रिज का मार्ग जर्जर व गड्ढ़ायुक्त होने की शिकायत पर तत्काल मरम्मत के आदेश दिए। निरीक्षण में डीपीएम अखिल शुक्ला, मुख्य वाणिज्य मंडल प्रबंधक डा. जीतेंद्र कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता रमेश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शशिकांत, वरिष्ठ मंडल अभियंता यात्रिंक मंटूरलाल घोस, मंडल अभियंता विद्युत भीमराव धन्ना, स्टेशन अधीक्षक, एसके कुशवाहा, जीआरपी इंस्पेक्टर रामबरन आदि मौजूद रहे।