फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gaurav got first place in marathon race

Banda News: मैराथन दौड़ में गौरव को पहला स्थान

Wed, 02 Apr 2025 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Gaurav got first place in marathon race
मैराथन दौड़ में डेमो चेक के साथ खड़े विजेता प्रतिभाग व चेयरमैन मालती बासू। - फोटो : संवाद
बांदा। महाराणा प्रताप चौक से हुई दो किलोमीटर की मैराथन दौड़ में करीब 70 खिलाड़ियों ने दौड़ लगाई। इसमें गौरव यादव को प्रथम विजेता का पुरस्कार मिला। उन्होंने यह दौड़ सिर्फ 16 मिनट में पूरी की। नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू व विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से बुधवार को महाराणा प्रताप चौक में मैराथान दौड़ की शुरुआत हुई। नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रतिनिधि रजत सेठ और अपर एसपी शिवराज ने झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराई। इस दौरान पुलिस ने कुछ देर के लिए महाराणा प्रताप चौक से जेल रोड तक की सड़क पर ट्रेफिक रोक दिया था, जिससे प्रतिभागियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

मैराथन दौड़ का समापन भी महाराणा प्रताप चौक में हुआ। निर्णायक मंडल में शामिल जीआईसी के एथलेटिक्स सुरेश कुमार व खानकाह के शाहिद वली खान रहे। उनके मुताबिक पहला स्थान गौतम यादव को मिला। दूसरा स्थान भोलाराम और तीसरा स्थान आदित्य कुमार को मिला। इन्हें क्रमशः अमर उजाला की तरफ से 10,000, 5100 व 2100 रुपये इनाम दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष व एएसपी ने उन्हें प्रतीकात्मक चेक और प्रशस्ति पत्र देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ में चार बालिकाएं भी शामिल रहीं। इनके अलावा अध्यक्ष मालती गुप्ता, अर्बन कॉपरेटिव बैंक के प्रबंधक दिनेश दीक्षित, केसीएनआईटी के श्याम निगम, वरिष्ठ समाजसेवी अमित सेठ भोलू, सभासद अंशू वर्मा, एंकर संजय काकोनिया और ट्रैफिक एसआई इंद्रबली समेत उनकी पूरी टीम को भी सम्मानित किया गया। अमर उजाला के इस आयोजन की सभी ने सराहना की। एएसपी ने ऐसे आयोजन पर जोर दिया। इस अवसर पर अंकित गुप्ता बासू, प्रदीप द्विवेदी, कुलदीप मिश्रा, दयानंद वर्मा, दिनेश तिवारी, अंबरीश त्रिपाठी, शोभा यादव, पंकज शर्मा, सुनील सक्सेना आदि उपस्थित रहे।


ये रहे सहभागी
प्रकाश द्विवेदी (सदर विधायक)
मालती गुप्ता (अध्यक्ष, नगर पालिका बांदा),
सेंट जॉर्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बांदा अर्बन कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड, डीआर पब्लिक इंटर कॉलेज, भागवत प्रसाद मेमोरियल कॉलेज, आयुष्मान सुपर स्पेशियलिटी, सेंट जेविर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, इंटरनेशनल एमिटी स्कूल, एक्टिव हाइपर मार्केट, रोहन सिंह महाविद्यालय व रोहन सिंह शिक्षण संस्थान लुकतरा, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, केनपथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed