{"_id":"6400ebb14fee6a7b840c2b26","slug":"gangster-sentenced-to-four-years-imprisonment-banda-news-c-12-1-105388-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: होली के लिए चलेंगी 140 अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: होली के लिए चलेंगी 140 अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल परिवहन निगम ने होली के मद्देनजर तीन से 12 मार्च तक दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर और आजमगढ़ समेत कई प्रमुख शहरों के लिए 140 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। जिन स्थानीय रूटों पर बसें अधिक हैं, उनसे कुछ हटाकर इन शहरों के लिए चलाया जाएगा
त्योहारी सीजन में लंबे रूट की बसों में खासी भीड़ रहती है। ऐसे में परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए तैयारियां की हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप अग्रवाल ने बताया कि होली के मद्देनजर दो मार्च से रीजन के महोबा, बांदा, राठ और हमीरपुर डिपो से दिल्ली के लिए 15-15 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा लखनऊ, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, जौनपुर, मऊ के लिए बांदा, महोबा डिपो से 25-25 और राठ व हमीरपुर डिपो से 15-15 बसें चलाई जाएंगी।
गर्मी को देखते हुए बस स्टैंडों में यात्रियों के बैठने व शुद्ध पानी आदि की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बताया कि कई ऐसे रूट हैं, जिन पर होली के दौरान यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है। यात्रियों को प्रत्येक रूट पर बसें उपलब्ध कराने के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। बताया कि यात्रियों को बस के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जरूरत पड़ने पर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे। ड्राइवर और कंडक्टरों सहित कर्मचारियों की छुट्टी से बसें प्रभावित न हो, इसके लिए अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
इनसेट-
कर्मचारियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
होली पर ड्राइवरों, कंडक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। त्योहार पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ड्राइवर और कंडक्टर को प्रतिदिन 300 किलोमीटर व दस दिन तक लगातार ड्यूटी करने पर चार हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कर्मचारियों को 1200 रुपये व कार्यशाला कर्मचारियों को 600 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
कर्मचारियों की हुई तैनाती
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि लेखाकार सुरेंद्र सिंह, चालक कदीर खां, बीसी मुवीन अहमद दिल्ली के कौशांबी में तैनात रहेंगे। बीसी योगेंद्र सविता, शहनूर खां, शरीफ अहमद, आरके गुप्ता झकरकटी बस स्टेशन कानपुर में रहेंगे। अजय कुमार, हरिश्चंद्र, सुनील कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रामकिशोर, आरके वर्मा बांदा बस स्टेशन में तैनात रहते हुए बसों के सुगम संचालन की व्यवस्था कराएंगे।
आरएम कार्यालय में बना कंट्रोल रूम
क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। प्रभारी विपिन कुमार मोबाइल नंबर 8005493796, सहयोगी एसके गुप्ता मोबाइल नंबर 9140148709, 9415049703, दिनेशचंद्र श्रीवास्तव 9415115362 हैं। इसके अलावा 14 अन्य कर्मचारी तैनात रहेंगे। कंट्रोल रूम में बसों के संचालन से संबंधी समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया जाएगा।