फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gangau dam spilled due to rain in MP

एमपी में बारिश से छलक उठा गंगऊ बांध

Sun, 20 Jun 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Gangau dam spilled due to rain in MP
Gangau dam spilled due to rain in MP - फोटो : BANDA
बांदा। सीमावर्ती मध्य प्रदेश में मानसून और आसपास प्री मानसून की बारिश ने चित्रकूटधाम मंडल के कई बांधों का सूखा खत्म करना शुरू कर दिया है। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से ही गंगऊ बांध तो छलक ही उठा है। 10 दिनों के अंदर इस बांध का जलस्तर 13 मीटर से ज्यादा तक बढ़ गया है। अलबत्ता महोबा जनपद के किसी भी बांध का जलस्तर नहीं बढ़ा है। हमीरपुर के बांधों की भी कमोवेश यही स्थित है और इनका भी जलस्तर अभी नहीं बढ़ा है।
विज्ञापन

बारिश से चित्रकूट जिले में स्थित बांधों ओहन, बरुआ, गुंता और रसिन बांध में मामूली जलस्तर की बढ़ोतरी हुई है। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में पिछले 20 दिनों के अंदर औसतन 93 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान हमीरपुर जिले में सबसे ज्यादा 169 मिलीमीटर (एमएम) पानी बरसा है। उधर, पिछले करीब एक सप्ताह से मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश और उत्तर प्रदेश वाले हिस्सों में प्री मानसूनी वर्षा ने गंगऊ वियर को छलका दिया है। इसकी क्रस्टवॉल से 2047 क्यूसेक पानी उफना कर केन नदी में गिर रहा है।
विज्ञापन

रविवार को तो गंगऊ बांध का जलस्तर 223.54 मीटर तक आ गया, जबकि 10 दिन पहले यह डेड स्टोर (210.31 मीटर) पर था। बारिश ने गंगऊ बांध को करीब 13 मीटर भर दिया है। यहां जून माह में अब तक 30 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। गंगऊ बांध के उफनाने से खासकर बांदा जनपद की नहरों को पानी मिलने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं महोबा और हमीरपुर जिले के अर्जुन, चंद्रावल, कबरई, मझगवां, उर्मिल और मौदहा बांध क्षेत्रों में बारिश न होने से इनकी स्थिति पूर्ववत की तरह ही बनी हुई है। फिर भी उम्मीद जताई जा रही कि हाल फिलहाल बारिश होने से इन बांधों की स्थित में भी सुधार होगा और जल्द ही ये बांध भी उफनाने के कगार पर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल के बांधों में मौजूदा जल स्तर और जून माह में वृद्धि (मीटर में)---
बांध जल स्तर वृद्धि
गंगऊ (छतरपुर) 223.54 12.92
रनगवां (छतरपुर) 220.58 0.19
बरियारपुर (पन्ना) 185 शून्य
ओहन (चित्रकूट) 158.52 0.3
बरुआ (चित्रकूट) 137.78 0.15
गुंता (चित्रकूट) 118.40 0.5
रसिन (चित्रकूट) 139.30 शून्य
अर्जुन (महोबा) 168.73 शून्य
चंद्रावल (महोबा) 147.88 शून्य
कबरई (महोबा) 149.4 शून्य
मझगवां (महोबा) 227.01 शून्य
उर्मिल (महोबा) 227.07 शून्य
मौदहा (हमीरपुर) 141.30 शून्य
महोबा और हमीरपुर में अभी टोटा
महोबा के पांचों बांधों अर्जुन, चंद्रावल, कबरई, मझगवां और उर्मिल बांध में अभी पानी का टोटा बना हुआ है। यहां 10 दिनों के अंदर अर्जुन और चंद्रावल बांधों में कई मिलीमीटर पानी घटा है। इसके अलावा कबरई और मझगवां बांधों की यथास्थित है। चित्रकूट के चार बांधों ओहन, बरुआ, गुंता, रसिन में से तीन में मामूली रूप से बारिश होने से जल स्तर बढ़ा है, जबकि एक बांध में अभी भी पूर्व की स्थिति है।
जून में औसत 93 मिमी वर्षा
जून माह के बीते 20 दिनों में चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में बारिश हुई है। सबसे ज्यादा 169 मिली मीटर वर्षा हमीरपुर जिले में दर्ज की गई है, जबकि चित्रकूट जिले में 82, बांदा जिले में 70 और महोबा जिले में 55 मिलीमीटर पानी बरसा है। चित्रकूटधाम मंडल की औसत बारिश 93 मिलीमीटर दर्ज की गई है।

हरेक बांध में हुई बारिश
चित्रकूटधाम मंडल चारों जिलों के लगभग सभी बांधों में जून माह में बारिश हुई है। सबसे ज्यादा 48 मिलीमीटर वर्षा हमीरपुर के मौदहा बांध क्षेत्र में हुई है, जबकि चित्रकूट के गुंता बांध क्षेत्र में 46 मिमी, मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गंगऊ बांध में 30 मिमी, महोबा के कबरई बांध क्षेत्र में 24 मिमी, चित्रकूट जिले के ओहन बांध और महोबा जिले के उर्मिल बांध क्षेत्र में 21-21 मिमी, महोबा जिले के अर्जुन व चंद्रावल बांध क्षेत्र में 20-20 मिलीमीटर, चित्रकूट जिले के बरुआ बांध क्षेत्र में 17 मिमी, मध्यप्रदेश के छतरपुर के रनगवां और महोबा के मझगवां बांध क्षेत्र में 15-15 और चित्रकूट जिले के रसिन बांध क्षेत्र में 10 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है।
चित्रकूटधाम मंडल की नदियों का जलस्तर (मीटर में)---
नदी जलस्तर खतरे का निशान
केन (बांदा) 93.60 104
यमुना (चिल्ला) 83.97 100
बेतवा (हमीरपुर) 89.03 104.54
यमुना (हमीरपुर) 88.33 103.63
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed