फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gang rape victim met MP and women commission member

Banda News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता सांसद और महिला आयोग सदस्य से मिली

Tue, 06 Jun 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 06 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Gang rape victim met MP and women commission member
नरैनी। सामूहिक दुष्कर्म का शिकार पीड़िता सोमवार को परिजनों के साथ सांसद आरके सिंह पटेल और महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता से मिली। किशोरी ने बताया कि सीजेएम कोर्ट में कलमबंद बयान के बाद उससे गिरवां थाने ले जाकर पुलिस कर्मियों ने बयान बदलवाने को लेकर मारपीट की थी। सांसद ने सीओ नरैनी से घटना की पूरी जानकारी ली। चेतावनी दी कि अगर पीड़िता के साथ न्याय नहीं हुआ तो वह प्रमुख सचिव गृह से इस विषय में बात करेंगे।
विज्ञापन

किशोरी ने सांसद को बताया कि 14 मई को वह सब्जी लेने बाजार गई थी। तभी वहां पन्ना मध्य प्रदेश का गुड्डू उसे रुमाल सुंघाकर सूरत गुजरात ले गया था। उसके साथ 14 दिन तक दो अन्य साथियों के साथ दुष्कर्म किया था। जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करने की धमकी दी थी। उनके चंगुल से परिजन किसी तरह छुड़ाकर लाए थे। यहां आने पर नरैनी कोतवाली पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद उसके साथ गिरवां थाने में पुलिस कर्मियों ने मारपीट की थी।
विज्ञापन

उधर, कालिंजर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सांसद से शिकायत की कि नौ मई को उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था। उसने कालिंजर थाना में तहरीर दी थी। एक महीना बाद भी अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। न ही मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed