फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gandhi Jayanti Congressmen recall

जयंती पर कांग्रेसियों ने इंदिरा को किया याद

Thu, 19 Nov 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 19 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Gandhi Jayanti Congressmen recall

बांदा। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर

विज्ञापन
जिला और शहर कांग्रेस कमेटियों ने अलग-अलग आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा गया कि इंदिरा गांधी लौह महिला (लेडी आयरन) थी। साथ ही रानी लक्ष्मीबाई को भी याद किया।

अवस्थी धर्मशाला स्थित कांग्रेस कार्यालय में इंदिरा गांधी और लक्ष्मीबाई के चित्रों पर फूल चढ़ाए गए। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल और पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में देश बेहद मजबूत और विकसित हुआ।

महासचिव रामरतन समुद्रे, रामसेवक जडिय़ा, शिवबली सिंह, राममिलन सिंह आदि ने भी संबोधित किया। संचालन प्रशांत समुद्रे ने किया। संतोष द्विवेदी, जय किशोर गुप्ता, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, शब्बीर सौदागर शामिल रहे।

उधर, शहर कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता की अगुवाई में अमर टाकीज तिराहा स्थित इंदिरा पार्क में गोष्ठी की और इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए।

प्रदेश सचिव राजेश दीक्षित ने कहा कि इंदिरा गांधी लौह महिला के रूप में मशहूर थीं। दर्शन कुमार पुरी, डा. केपी सेन, संतोष जारी वाले, अशोक सिंह चौहान, रफत खां गोगा, रामगोपाल सिंह, छेदीलाल धुरिया, कालीचरण निगम आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed