{"_id":"626c25a46500ec683518f603","slug":"furniture-and-boundary-wall-also-involved-in-operation-kayakalp-banda-news-knp694029124","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्नीचर और चहारदीवारी भी ऑपरेशन कायाकल्प में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्नीचर और चहारदीवारी भी ऑपरेशन कायाकल्प में शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ऑपरेशन कायाकल्प में पांच नए मानक शामिल किए गए हैं। इनमें शौचालय, सबमर्सिबल से नल जल आपूर्ति, फर्नीचर और चहारदीवारी है। अब तक 14 पैरामीटर्स थे, अब 19 हो गए हैं।
जनपद के 1725 परिषदीय स्कूलों को ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में ग्राम पंचायत निधि और शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में नगर पालिका परिषद की ओर से काम कराया जा रहा है। पहले विद्यालयों में 14 सुविधाओं को शामिल किया गया था। अब इसमें 5 और सुविधाओं को शामिल किया गया है। इन सुविधाओं में 1310 में शौचालय, 1101 विद्यालयों में सबमर्सिबल से नल जल आपूर्ति, 620 विद्यालयों में फर्नीचर और 1140 विद्यालयों में चहारदीवारी की व्यवस्था की गई है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह ने बताया कि डीएम व सीडीओ ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यों का प्रत्येक सप्ताह अनुश्रवण कर रहे हैं। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी, नगर अधिशासी अधिकारी को सभी 19 सुविधाओं से विद्यालयों को लैस करने के निर्देश दिए हैं।