फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fruit-vegetable market Shifted in New Market

फल-सब्जी व्यापारी नई मंडी में शिफ्ट

Sat, 20 Jun 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 20 Jun 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fruit-vegetable market Shifted in New Market

मंडी समिति सचिव की नोटिस और दबाव रंग लाया। तमाम ना-नुकुर के बाद अंतत: सब्जी व्यापारी शुक्रवार को पुरानी मंडी से नई मंडी में शिफ्ट हो गए। हालांकि वहां उन्हें खुले आसमान के नीचे धूप में कारोबार करना पड़ा। मंडी प्रशासन ने उन्हें सिर पर साया दिया, न दुकान और न गोदाम।

विज्ञापन


मंडी समिति सचिव ने पिछले हफ्ते डीएम के आदेश का हवाला देकर बाजार में स्थित पुरानी सब्जी मंडी मेें कारोबार कर रहे सब्जी व्यापारियों से कहा था कि 10 जून तक पुरानी मंडी छोड़कर तिंदवारी रोड पर स्थित सरकारी मंडी में शिफ्ट हो जाएं, वरना उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन


दूसरी तरफ सब्जी व्यापारियों का कहना था कि सरकारी मंडी में उन्हें सुविधाएं नहीं मिल रहीं। फुटकर दुकानदार भी वहां नहीं जा रहे। मंडी प्रशासन और सब्जी कारोबारियों के बीच कई दिनों तक चलती रही बातचीत के बाद अंतत: शुक्रवार को बड़ी संख्या में थोक सब्जी व्यापारी सरकारी मंडी समिति पहुंच गए। वीरान रहने वाली मंडी आबाद हो गई। लगभग एक सैकड़ा व्यापारियों ने कारोबार किया। हालांकि व्यापारियों को सुविधाएं न मिलने पर उनमें रोष रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed