फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Frightened students left hostel

पिटाई से भयभीत छात्र हॉस्टल छोड़ घर गए

Fri, 07 Aug 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 07 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Frightened students left hostel

राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कालेज, बबेरू के छात्रों ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थनापत्र में हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्रों के समर्थन में कांग्रेस नेताओं ने भी ज्ञापन दिया और मजिस्ट्रेटी से जांच की फरियाद की।

विज्ञापन


शुक्रवार को कलेक्ट्रेट आए अनुसूचित जाति के छात्रों ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि पहली अगस्त की रात हॉस्टल में घुसकर बंदूक की बटों व डंडों से पीटने वाले हमलावरों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन


हमलावरों के भय से वे कालेज में पढ़ने नहीं जा रहे। हॉस्टल में दहशत का आलम है। छात्रों ने यह भी बताया कि तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी से शिकायत करने गए तो उन्होंने उनकी बात नहीं सुनी और वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत करने वाले छात्रों में मलखान वर्मा, कुशल कुमार, रविकरन श्रीवास, देवेश कुमार अनुरागी, अनिल कुमार श्रीवास, वीरेंद्र कुमार, कमलेश कुमार, अशोक कुमार अनुरागी, गोविंद कुमार आदि शामिल रहे।

उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में कांग्रेसीजनों ने भी छात्रों के समर्थन में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। कहा कि हॉस्टल में मारपीट से छात्र भयभीत हैं।


तमाम छात्र घर चले गए। पढ़ाई बाधित हो गई। कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी से सख्त कार्रवाई करने और मामले की मजिस्ट्रेटी जांच का अनुरोध किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामेश्वर भाई, महासचिव शोएब रिजवी, प्रशांत समुद्रे, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, राममिलन सिंह पटेल, केपी अकेला, कैलाशनाथ वाजपेयी, शब्बीर सौदागर आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed