फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Free entry to the fort has increased the number of tourists, the decision has been appreciated.

Banda News: निशुल्क प्रवेश से दुर्ग में बढ़ी सैलानियों की संख्या, निर्णय को सराहा

Sun, 19 Apr 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 19 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Free entry to the fort has increased the number of tourists, the decision has been appreciated.
फोटो - 12 दुर्ग में स्थित नीलकंठ महादेव के दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद
कालिंजर। विश्व धरोहर दिवस पर कालिंजर दुर्ग में पर्यटकों की आमद ज्यादा रही। इसका सबसे बड़ा कारण दुर्ग में निशुल्क प्रवेश रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि रोजाना की तुलना में ज्यादा पर्यटक दुर्ग पहुंचे और उन्होंने नीलकंठ महादेव का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन




विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने शुक्रवार को ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग में पर्यटकों के लिए निशुल्क प्रवेश व्यवस्था उपलब्ध कराई थी। इसका असर दिनभर देखने को मिला और सामान्य दिनों की तुलना में पर्यटकों की संख्या में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन




आमतौर पर कालिंजर दुर्ग में रोजाना करीब 250 से 300 पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन विश्व धरोहर दिवस पर यह संख्या बढ़कर 500 के पार पहुंच गई। हालांकि भीड़ सामान्य ही रही और व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होती रहीं। दुर्ग परिसर स्थित प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




दर्शन के लिए पहुंचे लोगों ने धार्मिक आस्था के साथ ऐतिहासिक धरोहर का भी अवलोकन किया। पर्यटकों ने निशुल्क प्रवेश की पहल को सराहनीय बताया और कहा कि इससे ऐतिहासिक स्थलों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ती है। वहीं, सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर विभाग की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए थे, जिससे कहीं कोई अव्यवस्था नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed