{"_id":"65a81215fde49d18770b9ed5","slug":"fraud-report-on-bdo-gram-panchayat-officer-and-pradhan-banda-news-c-212-1-sknp1006-6299-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बीडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बीडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
Wed, 17 Jan 2024 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
बांदा। न्यायालय के आदेश पर तिंदवारी ब्लॉक के बीडीओ, सचिव व प्रधान के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित ने गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से नाम काटने की बात कही है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव निवासी कालिका सिंह ने सीजेएम न्यायालय में वाद प्रस्तुत कर बताया कि वह भूमिहीन हैं। उसका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल था। गांव के प्रधान धर्मेंद्र सिंह व ग्राम पंचायत अधिकारी पुष्पा पटेल ने बिना गांव सभा की बैठक बुलाए फर्जी तरीके से गांव के 25 व्यक्तियों के नाम पात्रता सूची से काट दिए। इस सूची में उसका नाम भी था। जिसे काटा गया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल व डीएम बांदा से शिकायत भी थी। बीडीओ तिंदवारी ने रिपोर्ट डीएम को भेज दी थी। पुन: जनसुनवाई होने पर उसके पिता रामभरोसा के नाम अधिक जमीन होने की रिपोर्ट लगा दी गई। यह रिपोर्ट भी फर्जी लगाई गई है।
विज्ञापन
प्रस्तुत वाद पर सीजेएम के आदेश पर खंड विकास अधिकारी तिंदवारी प्रकाश प्रसाद, ग्राम पंचायत अधिकारी पुष्पा पटेल व प्रधान जौहरपुर धर्मेन्द्र सिंह के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है।