फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fraud report against three including advocate

Banda News: अधिवक्ता समेत तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Sun, 21 Apr 2024 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Fraud report against three including advocate
चित्रकूट। हादसे में घायल युवक को अदालत के आदेश पर मिले मुआवजे की धनराशि में धोखाधड़ी की गई। इस मामले में अधिवक्ता समेत तीन के खिलाफ अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बरगढ़ थाना क्षेत्र छरेहरा गांव निवासी चंद्रलोक ने बताया कि वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। इलाज के दौरान उसका पैर कट गया था। इस पर अदालत में क्लेम का मुकदमा दायर किया था। अदालत ने 15 लाख 25 हजार रुपये हर्जाना देने का आदेश दिया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि अधिवक्ता राजकिशोर त्रिपाठी के कहने पर पंजाब नेशनल बैंक में खाता खोला।
विज्ञापन

अधिवक्ता अपने पास उसके सारे कागजात व हस्ताक्षर युक्त चेक रखे रहे। इसके बाद अगस्त 2023 को चार लाख रुपये की उसके नाम एफडी कराई गई। शेष धनराशि किसी अन्य के नाम खाते में ट्रांसफर कर दी गई। जब उसने अपनी शेष धनराशि अधिवक्ता से मांगी तो टाल मटोल कर उसे भगा दिया। मामले की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो उसने अदालत में याचिका डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि अधिवक्ता राजकिशोर, बैंक के एक खाताधारक पवन सिंह व एक अन्य के खिलाफ अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed