फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fourth day disrupted by rain

चौथे दिन भी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sat, 03 Jan 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 03 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Fourth day disrupted by rain

शनिवार को चौथे दिन भी रिमझिम बारिश होती रही। धुंध से दिन में शाम जैसा नजारा रहा। उधर, बारिश ने गेहूं व दलहनी फसलों को तो संजीवनी दे दी है, पर धान कटने से खाली हुए खेतों में दलदल हो जाने से बुआई ठप हो गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग में मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम में 90-110 फीसदी आर्द्रता है। शनिवार को पूरा दिन रिमझिम 0.3 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन


बीते तीन दिनों में कुल करीब 9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। रिमझिम फुहारों से अब दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है। चारों तरफ शहर व गांवों में दलदल ने समस्याएं पैदा कर दी हैं। लोग कीचड़ से सराबोर हो रहे हैं। उधर, गांवों में धान की मड़ाई का कार्य पूरी तरह ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान कटने के बाद नरैनी,अतर्रा व बड़ोखर क्षेत्र में सैकड़ों बीघा खेत बुवाई के लिए पड़े हैं। समय निकल जाने के बाद अब इनकी बुवाई की उम्मीद खत्म हो रही है। खेतों में दलदल है। दूसरी तरफ फुहारों वाली यह बारिश गेहूं, मसूर, मटर, चना, सरसो आदि फसलों के लिए ‘सोने पे सुहागा’ साबित हो रही है।


कृषि वैज्ञानिक डॉ.मुलायम सिंह परिहार का कहना है कि यदि मौसम ऐसे ही रहा तो आगे दलहनी फसलों को नुकसान हो सकता है। फिलहाल अभी किसी तरह का नुकसान नहीं है। किसान समय से फसलों पर उर्वरकों का छिड़काव करें। इस साल बेहतर उपज की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed