फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tiranga found submerged in rainwater on the roof of the block complex.

Banda News: ब्लॉक परिसर की छत पर बारिश के पानी में रखे मिले तिरंगे

Mon, 24 Aug 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 24 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Tiranga found submerged in rainwater on the roof of the block complex.
नरैनी (बांदा)। ब्लॉक कार्यालय परिसर स्थित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सीएलएफ भवन की छत पर बारिश के पानी और सामान के बीच राष्ट्रीय ध्वज रखे होने की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल तस्वीर की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

मामले में ब्लॉक मिशन प्रबंधक अखिलेश कुमार ने बताया कि छत पर रखे तिरंगे वितरण के बाद बचे हुए और खराब थे। इन्हें अलग रखवाया गया था। उन्होंने बताया कि एनआरएलएम के आठ समूहों की महिलाओं ने करीब 30 हजार तिरंगे तैयार किए थे। महिलाओं ने 14 अगस्त को तैयार किए गए झंडे जमा किए थे जिन्हें बाद में ग्राम पंचायतों में वितरित कर दिया गया। कुछ झंडे खराब थे, जिन्हें अलग रखवा दिया गया था।
विज्ञापन

ब्लॉक मिशन प्रबंधक के अनुसार 21 अगस्त को बारिश के कारण सीएलएफ भवन की छत से पानी टपकने लगा था। इससे वहां रखा सामान भीग गया। इसके बाद तिरंगों के साथ गद्दे, तकिया और अन्य सामान को खुले स्थान पर सुखाने के लिए छत पर रख दिया गया था। इसी दौरान किसी ने छत पर रखे सामान और तिरंगों की तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed