फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four youths attempted to rape a woman

Banda News: महिला के साथ चार युवकों ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 28 Jan 2024 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 28 Jan 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Four youths attempted to rape a woman
बांदा। पड़ोसी युवक समेत चार युवकों ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। अश्लील हरकत का विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता को पीटकर नगदी छीन ली। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय महिला 22 जनवरी की शाम छत पर थी। उसका पति नमाज पढ़ने गया था। इस बीच मोहल्ले का युवक अपने तीन साथियों के साथ उसके घर में घुस गया। दुष्कर्म करने की नियत से चारों ने उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर महिला की बहन व बेटा बचाने आया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। पीड़िता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि आरोपी धमकी देते हुए उसके पर्स में पड़े 5500 रुपये छीन कर ले गए हैं। कोतवाली निरीक्षक अनूप दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed