फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four teams, including Meerut, Lucknow, in semi-finals

मेरठ, लखनऊ समेत चार टीमें सेमीफाइनल में

Mon, 29 Jan 2018 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा Updated Mon, 29 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
Four teams, including Meerut, Lucknow, in semi-finals
राज्य स्तरीय हाकी मैच में खेलतीं मेरठ और कानपुर की महिला टीमें। - फोटो : अमर उजाला

डा. गिरिजा शंकर शर्मा मेमोरियल राज्य स्तरीय हाकी टूर्नामेंट के चौथे दिन महिला मैच शुरू हो गए। सोमवार को चार मैच खेले गए। इनमें विजयी टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश कर गईं। मंगलवार को महिला और पुरुष टीमों के अलग-अलग सेमीफाइनल मैच होंगे।

विज्ञापन


राइफल क्लब ग्राउंड में चल रहे मैच में महिला टीमों के मैच हुए। पहले मैच में मेरठ ने कानपुर को 7-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मेरठ की कप्तान पूजा समेत खुशबू और काजल ने दो-दो गोल किए। दूसरे मैच में झांसी और होशंगाबाद की टीमें भिड़ीं। झांसी ने होशंगाबाद को 6-0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल का रास्ता साफ कर लिया।
विज्ञापन


झांसी के इरफान ने दो और इमरान व रावेंद्र ने एक-एक गोल किए। कप्तान रावेंद्र रहे। तीसरे मैच में नार्दन रेलवे, लखनऊ ने बीना की टीम को 2-1 से हरा कर सेमीफाइल में प्रवेश किया। लखनऊ टीम के रजनीश ने दो गोल किए। कप्तान राजकुमार रहे। चौथे मैच में लखनऊ केडी सिंह एकेडमी ने बनारस को 4-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ के खिलाड़ी मुकेश ने दो और दीपक व दीपू ने एक-एक गोल दागे। बनारस के दिलशाद ने एक गोल किया। लखनऊ टीम के कप्तान उमेश थे।

मंगलवार को महिला टीमों के सेमीफाइनल में मेरठ, बरेली, बनारस और ग्वालियर की टीमों के बीच मुकाबले होंगे। पुरुषों की टीम में केडी सिंह एकेडमी लखनऊ, झांसी, बांदा और नादर्न रेलवे लखनऊ की टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। मैच में रेफरी विवेक सोनी, ऋषि कुमार, शब्बीर शाह, रवि जायसवाल और खुर्शीद अहमद रहे। राशिद वली खां, राजेंद्र अवस्थी और अल्तमश ने मैच का आंखों देखा हाल बयां किया।

चारों मैच के उद्घाटन अलग-अलग विशेष अतिथियों ने किए। इनमें नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, वरिष्ठ हाकी खिलाड़ी रहे श्रीकृष्ण चौरसिया उर्फ लल्ला भइया, विधायक प्रकाश द्विवेदी के पिता रामजस द्विवेदी और अंतर्राष्ट्रीय शूटर कोच रामेंद्र शर्मा शामिल हैं। शोभा अवस्थी भी उपस्थित थीं।


टूर्नामेंट आयोजन समिति संरक्षक दिनेश शर्मा व प्रकाश साहू और अध्यक्ष वासिफ जमां खां, सचिव जितेंद्र शर्मा सहित मुदित शर्मा, दीपक त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह चंदेल, नफीस गावस्कर, शेखर शर्मा, राकेश चक्रवर्ती आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed