फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four people including woman hanged themselves

Banda News: महिला समेत चार लोगों ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 02 Sep 2023 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 02 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Four people including woman hanged themselves
बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिला समेत चार लोगों ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने सभी के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। महिला ने दो महीने से पति के न आने पर तो तीन युवकों में से एक ने शराब के नशे में, दूसरे ने मायके से पत्नी के न आने पर और तीसरे ने पत्नी से कहासुनी के बाद फंदा लगाकर जान दी है।
विज्ञापन


बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा मोहल्ले में किराए के मकान में तीन बच्चों के साथ रह रही कमला देवी (30) ने शुक्रवार की शाम सात बजे करीब कमरे का दरवाजा बंद कर अपने दुपट्टे से पंखे के हुक से फंदा लगा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर महिला का शव बाहर निकाला। मृतका के पिता प्रहलाद ने बताया कि वह बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव की रहने वाली थी। पति राजेंद्र के भाइयों में आपस में न बनने की वजह से वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ शहर बांदा आ गया था। उसने बिजली खेड़ा मोहल्ले में किराए का मकान लिया था। पति राजेंद्र पंजाब में शराब की सेल्समैनी का काम करता है। दो महीने से वह घर नहीं आया था। इसी के चलते कमला देवी ने फंदा लगाकर जान दी है। शहर कोतवाल मनोज शुक्ल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन




बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के सुतरखाना मोहल्ला निवासी अजय यादव (25) ने शुक्रवार की शाम पांच बजे अपने घर की दूसरी मंजिल में साड़ी से पंखे के हुक में फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चचेरे भाई दीपक यादव ने बताया कि अजय रेलवे स्टेशन में चाय की दुकान किए हुए था। चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। घर में पत्नी से क्या कहासुनी हुई उसे नहीं पता। प्रतिदिन शाम के समय वह चाय की दुकान में जाता था।



बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव निवासी कल्लू प्रजापति (24) ने शुक्रवार की रात किसी समय घर के कमरे में लकड़ी की बल्ली से साड़ी से फंदा लगा लिया। शनिवार को सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो पिता रामपाल ने आवाज लगाई। कोई हरकत न होने पर उसके चचेरे भाई पीछे की दीवार फांदकर अंदर गए तो वह फंदे से लटका था। पिता रामपाल ने बताया कि कल्लू की पत्नी सविता व उसकी बच्ची रक्षाबंधन में अपने मायके मरझा गई थी। पत्नी के मायके जाने से नाराज था। इसी के चलते उसे फंदा लगाकर खुदकुशी की है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष कल्लू के बड़े भाई रामबाबू ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उसकी बेवा पत्नी रामरती और चार बच्चों व दूसरे नंबर के भाई दिनेश की नवंबर माह में मवई बाईपास चौराहे में ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी। उसकी बेवा शीला व एक बच्ची की जिम्मेदारी कल्लू ही उठा रहा था। अब कल्लू के जाने के बाद छोटा पुत्र राहुल जो सूरत में कमाता है वह ही बचा है।



बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव निवासी अर्जुन प्रजापति (23) ने शराब के नशे शुक्रवार की शाम चार बजे खेत में लगे नीम के पेड़ से अपने गमछे से फंदा लगा लिया। खेत में बकरी चराने गईं गांव की महिलाओं ने उसे फंदे से लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी। अर्जुन के चाचा कमलेश ने बताया कि वह अविवाहित था। दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। रक्षाबंधन के पर्व में घर आया था। तीन भाइयों में बड़ा था। किस कारण से उसने फंदा लगा लिया इसकी जानकारी उसे नहीं हो पाई है। किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ। देहात कोतवाली प्रभारी जयचंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शराब के नशे में फंदा लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed