{"_id":"6434599286d0a17758065ae4","slug":"four-people-including-a-couple-were-beaten-up-in-a-dispute-over-cattle-entering-the-field-banda-news-c-12-1-173577-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खेत में मवेशी घुसने के विवाद में दंपति समेत चार लोगों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खेत में मवेशी घुसने के विवाद में दंपति समेत चार लोगों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खेत में मवेशी घुसने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने दंपति समेत चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गिरधारी का पुरवा निवासी जलेबा वर्मा (55) रविवार की शाम खेत में गेहूं की फसल काट रहा था। तभी हरदौली गांव के लोगों ने उसके खेत में मवेशियों को छोड़ दिया। जलेबा ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि चार लोगों ने जलेबा वर्मा को लाठियों से पीट दिया।
चाचा को पिटता देख भतीजा अनिल (18), भाई राजाभइया (40), उसकी पत्नी राजाबाई (35) उसे बचाने आई तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। सभी घायलों को कोतवाली लाया गया। पुलिस ने घायलों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उन्हें डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में शहर के कांशीराम कालोनी निवासी लकी (16) अपने कल्लू (25) के साथ रविवार की रात महाराणा प्रताप चौक से पैदल घर जा रहे थे। तभी रास्ते में चार लोगों ने उन पर लोहे की राड से हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थ्रेसर में फंसकर किशोरी घायल
बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव निवासी सुरेखा (16) पुत्री जगदीश सोमवार को सुबह थ्रेसर से गेहूं की फसल की थ्रेसिंग करा रही थी। तभी उसका दुपट्टा थ्रेसर में फंस गया। जिससे वह घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।