फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four more people died due to cold in Banda

बांदा में ठंड लगने से चार और लोगों ने दम तोड़ा

Tue, 23 Dec 2014 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 23 Dec 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
Four more people died due to cold in Banda

ठंड ने मंगलवार को एक अधिवक्ता समेत चार लोगों की जान ले ली। आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। एक पखवारे में ठंड से मरने वालों का आंकड़ा अब 22 हो गया है।

विज्ञापन


अतर्रा में भागवत नगर निवासी अधिवक्ता संघ के पूर्व सचिव राजकुमार कुशवाहा (48) के सीने में सोमवार को रात तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजनों ने डाक्टरों को बुलाया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


अधिवक्ता संघ अध्यक्ष छोटेलाल अवस्थी ने घर पहुंचकर परिजनों को 10 हजार रुपये मदद स्वरूप दिए। अलीगंज मोहल्ला में सोमवार को देर शाम वृद्धा देवरतिया (55) दुकान में ठंड से अकड़ गई। हालत बिगड़ने पर घर गई और वहीं उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेरा (नरैनी) निवासी कृष्णा (45) और पति नत्थू मिश्रा कानपुर जाने के लिए सोमवार की रात बांदा रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। तभी कृष्णा को ठंड लग गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नरैनी प्रतिनिधि के अनुसार कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी मैकू (48) पुत्र जुम्मन ठंड से खेतों में अकड़ गया। वह सिंचाई कर रहा था। तभी सीने में दर्द हुआ। परिजन सीएचसी ले गए, पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।


उधर, शीत लहर और भीषण ठंड में कई लोगों की हालत बिगड़ गई। मनीष (2) खुरहंड, कमलेश (22) खोही (गिरवां) व प्रभु दयाल (60) निवासी झांसी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed