{"_id":"5fe61d4d8ebc3e3d723f86cc","slug":"four-arrested-for-kidnapping-businessman-s-son-banda-news-knp6021147138","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के बेटे के अपहरण में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के बेटे के अपहरण में चार गिरफ्तार
विज्ञापन
Four arrested for kidnapping businessman's son
- फोटो : BANDA
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के नोनिया मोहाल से बुधवार की शाम किराना व्यापारी के 18 वर्षीय इकलौते पुत्र शोभित के अपहरण में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें तीन पड़ोसी और एक प्रयागराज का है। अपहरणकर्ताओं ने व्यापारी से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने मीडिया को बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें अपहृत और अपहरणकर्ताओं की तलाश में लग गईं थीं। अपहरणकर्ताओं ने किराना व्यापारी से फोन पर 10 लाख रुपये नरैनी क्षेत्र के स्योढ़ा पहाड़ी के पास भेजने को कहा था।
पकड़े गए आरोपियों का कहना है कि घटना को अंजाम देने के लिए प्रयागराज के सुमित शर्मा नामक युवक को दो दिन पहले यहां बुला लिया था। 24 अक्तूबर को शोभित को अपहृत कर मेडिकल कालेज के पास से नरैनी स्योढ़ा पहाड़ी की तरफ ले गए।
विज्ञापन
फर्जी मोबाइल नंबर से फिरौती के लिए कॉल की। गिरफ्तार आरोपियों में प्रयागराज के कीटगंज का सुमित शर्मा पुत्र संगमलाल और पड़ोसी नोनिया मोहाल (कटरा) के राजेश सिंह चौहान पुत्र दीनदयाल, नीरज सिंह चौहान पुत्र सुरेश सिंह और शिवा चौहान पुत्र नत्थू चौहान शामिल हैं।
यह रिश्ते में चाचा-भतीजे बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक इनके पास से 315 बोर के दो तमंचे और कई कारतूस मिले हैं। गिरफ्तारी टीम में एसओजी प्रभारी आनंद कुमार सिंह सहित कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला सहित एक एसआई और सात कांस्टेबल शामिल रहे।