{"_id":"6570c20864d9df4de90737b4","slug":"four-anganwadi-centers-found-closed-salaries-stopped-banda-news-c-212-1-sknp1008-5055-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: चार आंगनबाड़ी केंद्र मिले बंद, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: चार आंगनबाड़ी केंद्र मिले बंद, वेतन रोका
Thu, 07 Dec 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
बांदा। जिलाधिकारी के निर्देश पर गांवों के बाद अब शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों का जिला कार्यक्रम अधिकारी ने निरीक्षण किया। यहां भी आंगनबाडी केंद्रों का बुराहाल रहा। चार केंद्र बंद मिले और कई में बच्चों की संख्या बेहद कम थी। बंद केंद्र की आंगनबाड़ी व सहायिका का माह दिसंबर का वेतन रोकने व बच्चों की उपस्थिति कम मिलने पर चेतावनी दी।
बुधवार के जिला कार्यक्रम अधिकारी शहर के वार्ड नंबर-तीन खाईपार पहुंचे लेकिन केंद्र में ताला लटक रहा था। आंगनबाड़ी उर्मिला व सहायिका राजदुलारी बिना सूचना अनुपस्थित थी। वार्ड नंबर-दो का आंगनवाड़ी केंद्र चौसड़ जोगनी-एक भी बंद मिला। आंगनबाड़ी शहनाज फातमा व सहायिक सरोज अनुपस्थित थी। इसी मोहल्ले का दूसर केंद्र भी बंद था। आंगनवाड़ी राजकिशोरी व सहायिका राजकुमार बिना सूचना गायब मिलीं।
मर्दन नाका का आंगनवाड़ी केंद्र बंद था। आंगनबाड़ी केंद्र खाईपार वार्ड नंबर-9 खुला मिला। लेकिन आंगनबाड़ी अनुपस्थित मिली। आंगनबाड़ी व सहायिका का माह दिसंबर का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्रीय मुख्य सेविका से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी केंद्र बंद मिला तो अब आंगनबाड़ी के साथ ही मुख्य सेविका के विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। यह अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रही है। कई केंद्रों में निरीक्षण संबंधी कोई साक्ष्य नहीं मिले।