फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Former Pradhan's colleague threatened, case registered against two

Banda News: पूर्व प्रधान के साथी को धमकाया, दो पर मुकदमा दर्ज

Thu, 21 Sep 2023 10:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 21 Sep 2023 10:36 AM IST
विज्ञापन
Former Pradhan's colleague threatened, case registered against two
बांदा। बबेरू तहसील परिसर में तालाब ठेका नीलामी पूर्व प्रधान को मिल जाने से बौखलाए विपक्षी दो लोगों ने पूर्व प्रधान के साथ आए व्यक्ति के साथ अभद्रता कर खुलेआम जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बबेरू तहसील परिसर में सोमवार को तालाब ठेका नीलामी का काम चल रहा था। पूर्व प्रधान अनौसा के साथ रगौली गांव निवासी सुभाष पटेल भी आया था। वह पूर्व प्रधान के साथ खड़ा था। तभी अनौसा गांव निवासी इसान अली व इतखर आए पूर्व प्रधान के पक्ष में नीलामी ठेका हो जाने पर वह उसे धमकाने लगे।
विज्ञापन

उसके साथ अभद्रता करते जान से मारने की धमकी दी। वह दोनों उसका तहसील के बाहर इंतजार करते रहे। जिससे सुभाष तहसील परिसर में ही छिपा रहा। तहरीर के आधार पर आरोपी इसान अली व इतखर के खिलाफ कोतवाली बबेरू में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बबेरू कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed