{"_id":"586941a84f1c1bd606eec97f","slug":"former-pradhan-of-the-co-workers-beat-cop","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के साथियों ने सिपाही को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान के साथियों ने सिपाही को धुना
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधान के साथियों ने सिपाही की जमकर पिटाई कर दी। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सिपाही को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों हमलावरों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
कांस्टेबिल नितिन सिंह की ड्यूटी यूपी 100 सेवा में लगी है। वह यहां बांदा रोड स्थित किराए के मकान में रहता है। घर के पास ही ट्रैक्टर ट्राली की मरम्मत का काम होता है। शनिवार की शाम कोर्रही (बिसंडा) गांव का पूर्व प्रधान अयूब अहमद दो सहयोगियों को लेकर ट्रैक्टर ट्राली का धुरा लेने आया था।
विज्ञापन
धुरा वजनी होने के कारण पूर्व प्रधान ने पास में सादे लिबास में खड़े नितिन सिंह को मदद के लिए कहा। उठाते समय धुरा कांस्टेबिल के हाथ से फिसल गया। इससे पूर्व प्रधान के चेहरे पर चोट लगी। यह देख प्रधान के दोनों सहयोगी कांस्टेबिल की पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
फोन पर सूचना देने पर कोतवाली के एसएसआई रीतेश गुप्ता पुलिस बल के साथ पहुंच गए और कांस्टेबिल को पीटने वाले इरशाद पुत्र इकबाल व अब्दुल सत्तार पुत्र सरदार खां (कोर्रही) और को पकड़ कर थाने ले आए। कोतवाली प्रभारी निहाल अहमद ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध 151 के तहत कार्रवाई की गई है।