{"_id":"65d7a82db6b3d2078c074195","slug":"former-minister-naseemuddin-returned-congress-ticket-banda-news-c-212-1-bnd1003-107372-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन ने कांग्रेस का टिकट लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन ने कांग्रेस का टिकट लौटाया
विज्ञापन
बांदा। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी चुनाव नहीं लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने व घोषित उम्मीदवारों को जिताने का काम करेंगे।
बसपा शासन काल में नसीमुद्दीन मिनी मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाते थे। बाद में पार्टी से असंतुष्ट होकर कांग्रेस में चले गए। कांग्रेस ने उन्हें इस बार बिजनौर लोकसभा सीट से चुनाव का टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने यह कहकर टिकट वापस कर दिया कि वह चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए सिर्फ उम्मीदवारों को जिताने का काम करेंगे।
उधर, फोन पर हुई बातचीत में नसीमुद्दीन ने कहा कि उन्होंने अब तक सिर्फ एक या दो चुनाव ही लड़े हैं। आज भी वह चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं रखते हैं, लेकिन पार्टी के घोषित प्रत्याशियों को जिताने के लिए प्रचार में कोई कमी नहीं रख छोड़ेंगे। कहा कि देश के लिए कांग्रेस के योगदान को जनता भली भांति जानती है। इसे बताने की जरूरत नहीं है।