फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Former minister Jamuna Prasad Bose died from Corona

कोरोना से पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस का निधन

Mon, 07 Sep 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Former minister Jamuna Prasad Bose died from Corona
जमुना प्रसाद बोस। (फाइल फोटो) - फोटो : BANDA
बांदा। वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री जमुना प्रसाद बोस का सोमवार की शाम लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल कोविड सेंटर में निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद 2 सितंबर को भर्ती कराया गया था। वे लगभग 95 वर्ष के थे। उनके निधन से सपा सहित अन्य दलों के नेताओं ने भी गहरा दुख जताया है। अंतिम संस्कार कोविड गाइड लाइन के अनुसार लखनऊ में ही होगा।
विज्ञापन

जमुना प्रसाद बोस को बुंदेलखंड का गांधी भी कहा जाता था। वे ईमानदारी की बेमिसाल थे। 1974 में सोशलिस्ट पार्टी से पहली बार विधायक बने। 1978 में रामनरेश मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने। 1985 में बांदा से विधायक रहे। 1989 में मुलायम सिंह सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थे।
विज्ञापन

आपातकाल के दौरान जेल भेजे जाने से उन्हें लोकतंत्र रक्षक सेनानी का दर्जा भी हासिल था। उनके निधन की खबर आते ही शोक संदेशों का तांता लग गया। उनका परिवार फिलहाल लखनऊ में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि बोस जी पूरे प्रदेश के नेता थे। पूरा जीवन गरीबों के लिए संघर्ष किया। लोहिया और मुलायम सिंह यादव के नजदीकी रहे। उनके निधन की क्षति अपूर्णनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed