फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Forensic report came after two and a half years, four including wife arrested

ढाई साल बाद आई फोरेंसिक रिपोर्ट, पत्नी सहित चार गिरफ्तार

Fri, 25 Dec 2020 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Forensic report came after two and a half years, four including wife arrested
तिंदवारी। ढाई साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना में मृतक द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच में पुष्टि होने पर मृतक की पत्नी, ससुर समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गरौंती गांव में सुखलाल कोरी (33) पुत्र राजेंद्र ने 18 जून 2018 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को उसके पास से सुसाइड नोट मिला था। इसके आधार पर पुलिस ने पिता की तहरीर पर पत्नी सहित छह लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा 306 की रिपोर्ट दर्ज की थी। साथ ही सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए प्रयागराज भेजा था।
विज्ञापन

अब फोरेंसिक रिपोर्ट आई है। इसमें सुसाइड लेटर की पुष्टि हुई है। यानी मृतक द्वारा ही यह लिखा गया था। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी संदीप देवी उर्फ हंसी, ससुर मुन्नीलाल (कैरी, हमीरपुर), पत्नी के भाई राजकुमार और साली (पत्नी की बहन) उमा देवी (विकास नगर, तिंदवारी) को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि सुसाइड नोट में मृतक ने इन सभी पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed