{"_id":"eda7dd049c52b756320eeaed2e6f8d4c","slug":"for-separate-bundelkhand-state-maharaili-will-be-held-in-december-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथक बुंदेलखंड राज्य के लिए महारैली दिसंबर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पृथक बुंदेलखंड राज्य के लिए महारैली दिसंबर में
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 07 Aug 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा पृथक बुंदेलखंड राज्य के लिए फिर से मुहिम तेज करेगा। अपने 27वें स्थापना दिवस पर 17 सितंबर को झांसी में आयोजित हुंकार दिवस के साथ आंदोलन की शुरुआत होगी। दिसंबर में बुंदेलखंड महारैली होगी और फरवरी में संसद का घेराव किया जाएगा।
होटल अतिथि में मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हरिमोहन विश्वकर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मोर्चा अलग बुंदेलखंड राज्य के अलावा यहां सत्ता समर्थकों द्वारा अवैध खनन के जरिए चल रही विनाश लीला को रोकने के लिए भी कमर कस रहा है। हमारे 3.5 करोड़ बुंदेले एक बार फिर जय बुंदेलखंड का उद्घोष करने को तैयार हैं। संगठन के केंद्रीय महासचिव अजय शर्मा ने कहा कि वर्ष 2000 में भाजपा सरकार 3 नए राज्यों का गठन कर चुकी है। उस समय बुंदेलखंड के नेता विश्वासघात नहीं करते तो शंकर भैया के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के कारण बुंदेलखंड राज्य भी अस्तित्व में आ जाता। केंद्रीय उपाध्यक्ष जगदीश तिवारी ने बताया कि केंद्रीय इकाई का गठन कर 41 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की गई है। शीघ्र आंदोलन को धार दी जाएगी। उधर, मोर्चा में अनुशासनहीनता व संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष मुकुंद किशोर गोस्वामी को 5 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। पत्रकार वार्ता में चंद्रप्रकाश तिवारी, धमेंद्र साहू, रविकरण वाजपेयी, जगरूप मिश्र, धमेंद्र रिछारिया, कृष्ण बिहारी, विजय यादव, मदन मोहन शर्मा, भानू मिश्रा, जगदीश वाजपेयी मौजूद रहे।