{"_id":"67142c543575424af90e3ea4","slug":"food-plazas-will-be-built-every-50-kmstravellers-will-be-able-to-taste-bundelkhandi-cuisine-banda-news-c-212-1-bnd1004-117066-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: हर 50 किलोमीटर पर बनेंगे फूड प्लाजा, बुंदेली व्यंजन का ले सकेंगे स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: हर 50 किलोमीटर पर बनेंगे फूड प्लाजा, बुंदेली व्यंजन का ले सकेंगे स्वाद
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर यूपीडा और भी सुविधाएं बढ़ाएगा। चित्रकूट से इटावा के बीच पांच और रैंप बनाए जाएंगे। यहां पर स्वास्थ्य सुविधाएं तो मिलेंगी ही, साथ ही फूडकोर्ट भी स्थापित होगा।
इसमें स्थानीय उत्पाद कठिया गेहूं की दलिया, सोहन हलुवा, महाचिन्नावर चावल भी मिलेगा। विलेज हॉट एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले यात्रियों के लिए मुख्य आकर्षण होंगे।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शुभारंभ दो वर्ष पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यह चित्रकूट के भरतकूप से इटावा तक करीब 296 किलोमीटर लंबा है। एक्सप्रेसवे मंडल के बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर व महोबा सहित उरई, औरैया व इटावा जनपद भी जुड़े हैं। एक्सप्रेसवे चालू तो कर दिया गया था, पर अभी जरूरी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
विज्ञापन
यूपीडा के अधिकारियों के मुताबिक एक्सप्रेसवे में चित्रकूट से इटावा तक चार पेट्रोल पंप और चार टाॅयलेट ब्लाॅक व फूड कोर्ट की स्थापना की जा चुकी है।
एक्सप्रेसवे पर चार रैंप और बढ़ाने तथा पेट्रोलपंप, फूड प्लाजा, अस्पताल, टॉयलेट ब्लाक, विलेज हॉट (वे-साइड एमेनिटीज) सुविधाएं विकसित करने की तैयारी है। अभी बांदा में सरौली, हमीरपुर के राठ, जालौन के उरई व किरवाहा में पेट्रोलपंप व फूडकोर्ट हैं। यूपीडा के अधिकारियों ने आरटीआई में दी जानकारी में बताया है कि अब चित्रकूट के भरतकूप सहित बांदा, हमीरपुर व औरैया तथा इटावा में एक-एक और रैंप बनाए जाने हैं। यहां वे-साइड एमेनिटीज की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
इसमें पेट्रोल पंप व फूडकोर्ट के अलावा शौचालय और अस्पताल भी शामिल हैं। एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले को इन स्थानों पर प्राथमिक उपचार, ट्राॅमा सेंटर और एंबुलेंस की सुविधाएं मिलेंगी।
इसके अलावा स्थानीय स्तर के प्रसिद्ध खाद्य वस्तुओं के हॉट बाजार भी शुरू करने की तैयारी है। बांदा के कठिया का दलिया, सोहन हलुवा, महाचिन्नावर चावल आदि भी आसानी से मिल सकेंगे। (संवाद)