फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Follow the rules while crossing at intersections

Banda News: चौराहों पर क्राॅसिंग के समय नियमों का करें पालन

Mon, 06 May 2024 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Follow the rules while crossing at intersections
बांदा। राजकीय महिला डिग्री कालेज में शनिवार को छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में बताया गया और प्राचार्य ने उन्हें सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। कहा कि चौराहे पर क्रॉसिंग के समय जरूर रूकें और यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

महाविद्यालय की नोडल व प्राचार्य प्रो.दीपाली गुप्ता के निर्देशन में शनिवार को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। डाॅ. सबीहा रहमानी ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए कहा कि जीवन अनमोल है। सड़क पर वाहन से चलते समय कभी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो.दीपाली गुप्ता ने कहा कि छात्राओं पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए वह घर से स्कूटी पर निकलते समय हेलमेट जरूर लगाएं। अपने परिजनों व पड़ोसियो को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु की छात्राएं स्कूटी न चलाएं। काॅलेज में भी इस पर प्रवेश वर्जित किया गया है। डा.माया वर्मा ने यातायात सुरक्षा व नियमों के महत्व के बारे में बताया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed