{"_id":"5c645c63bdec22739950cb6a","slug":"follow-the-law-to-identify-good-citizens","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून का पालन अच्छे नागरिक की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून का पालन अच्छे नागरिक की पहचान
Wed, 13 Feb 2019 11:35 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
डॉ. अंबेडकर विधि महाविद्यालय में एनएसएस प्रथम इकाई के विशेष शिविर में ग्रामीणों को स्वच्छता, जल संरक्षण और ट्रैफिक नियमों के पालन की प्रेरणा दी गई।
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. अंबेडकर विधि महाविद्यालय में एनएसएस प्रथम इकाई के विशेष शिविर में ग्रामीणों को स्वच्छता, जल संरक्षण और ट्रैफिक नियमों के पालन की प्रेरणा दी गई। रिटायर्ड अपर परिवहन आयुक्त शिव कुमार तिवारी ने कहा कि नियम और कानून का पालन एक अच्छे नागरिक की पहचान है। कार्यक्रम अधिकारी इंद्रजीत सिंह गौतम व डॉ.राजकुमारी द्विवेदी ने पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, जननी सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण के बारे में बताया।
विज्ञापन
सात दिवसीय शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। छात्र-छात्राओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। बीएड महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.अवध बिहारी, अशोक पांडेय, राकेश पाल, उमाशंकर, विकास सचान, अरविंद पांडेय, सुमन यादव, शैलजा सिंह, राजेंद्र शर्मा, राजाराम साहू, पंकज द्विवेदी, लाखन सिंह, सौरभ त्रिपाठी बेटू द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन