{"_id":"5f888eec8ebc3e1a231f0343","slug":"follow-the-guide-line-in-navratri-banda-news-knp5887178178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : नवरात्र में गाइडलाइन का जरूर करें पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : नवरात्र में गाइडलाइन का जरूर करें पालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। कोविड-19 महामारी पर जारी हुई गाइड लाइन के मुताबिक इस बार देवी पंडालों को स्थापित करने के लिए अनुमति लेनी होगी। एसडीएम सौरभ शुक्ला की अध्यक्षता में हुई पीस कमेटी की बैठक में रामलीला मैदान में मेघनाथ, रावण का पुतला दहन नहीं होगा। बाबा वीरदास के नाम से लगने वाला दंगल भी नहीं लगेगा।
एसडीएम ने गाइड लाइन से कस्बे के लोगों को अवगत कराया। बताया कि ज्वारों में पांच व्यक्ति ही रहेंगे। जहां मूर्ति स्थापित होगी वहां दो द्वार बनेंगे। सड़क पर टेंट और डीजे नहीं बजेगा। मेला नहीं लगेगा। नवरात्र में पानी और बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। एसडीएम ने अपील की कि किसान पराली न जलाएं।
अन्ना जानवरों को न छोड़े। बैठक में सीओ आनंद कुमार पांडे, कोतवाली प्रभारी जय श्याम शुक्ला, नगर पंचायत ईओ डॉ. अजय कुमार यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर अग्रहरि, रामलीला प्रबंधक प्रकाश नारायण चौबे, शिव विलास शर्मा, प्रधान केशव प्रजापति, बसंत गुप्ता, रामनरेश मिश्रा, राजा दीक्षित, अजमेर अली, सखावत हुसैन देशपाल प्रधान आलोक मिश्रा शमशाद अली हरदौली प्रधान आदि मौजूद रहे।