{"_id":"69f78eea8eed5c57b20eb86d","slug":"five-teams-engaged-to-uncover-robbery-at-constables-house-banda-news-c-212-1-sknp1006-145773-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सिपाही के घर हुई लूट के खुलासे के लिए लगी पांच टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सिपाही के घर हुई लूट के खुलासे के लिए लगी पांच टीमें
Sun, 03 May 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 03 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूट जनपद के एयरपोर्ट में स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स जवान के घर में घुसकर हुई लूटपाट के मामले में पुलिस अधीक्षक ने खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस, फॉरेसिंक समेत पांच टीमों का गठन किया है। जवान के मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
बदौसा थाना क्षेत्र के नांदनमऊ गांव निवासी अजय पाल जो कि चित्रकूट जनपद के एयरपोर्ट में कांस्टेबल हैं। उनकी मां रजुलिया देवी (65) शुक्रवार को दोपहर घर में अकेली थीं। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे बाइक से आए तीन युवक दोपहर करीब दो बजे पहले उनके घर के बाहर लगे बिजली के मीटर को देखते रहे। इस पर रजुलिया ने पूछा तो उन्होंने खुद को बिजली का कर्मी बताया। इसके बाद वह चले गए थे। कुछ ही देर बाद दोबारा घर पहुंचे और रजुलिया को बंधक बनाकर अलमारी व बक्से का लॉक तोड़कर नौ लाख रुपये जेवर, 20 हजार रुपये नकद, गले का लॉकेट आदि छीन लिया और दरवाजे की बाहर से कुंडी बंदकर भाग निकले थे।
इस मामले में सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई गईं हैं। मकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।