फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Five smugglers arrested with ganja worth three crores

Banda News: तीन करोड़ के गांजे के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Fri, 05 Jan 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 05 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Five smugglers arrested with ganja worth three crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। अलीगढ़, बांदा व झांसी के रहने वाले पांच अंतरराज्जीय तस्करों को पुलिस ने तीन करोड़ की कीमत के सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। यह सभी तस्कर एक डीसीएम में यूरिया खाद के कंटेनरों में छिपाकर गांजा ला रहे थे। एसपी ने पुलिस टीम को इस बरामदगी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम भी दिया है। इन्हें थाना व एसओजी टीम ने पकड़ा है।
पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बिहार थोक का निवासी अरुण उर्फ पवन शिवहरे मुख्य तस्कर है। इसके साथ झांसी के बरुआपुरा निवासी मुनेश उर्फ मनीष पाल, मवई बुजुर्ग गांव का नत्थू यादव, अलीगढ़ जनपद के मौरेना निवासी नागेंद्र सिंह व हमीरपुर जनपद का इटौरा गांव निवासी प्रदीप कुमार नाई को पकड़ा गया है।
विज्ञापन

यह सभी तस्कर उड़ीसा से बिहार, मध्य प्रदेश के रास्ते से होकर अवैध गांजे की खेप को लाकर बांदा व आसपास के जनपदों में बेचते थे। गुरुवार को पुलिस चेकिंग के दौरान गिरवां थाना क्षेत्र के पतौरा मोड़ पर एक डीसीएम ट्रक में लदे यूरिया खाद के कंटेनरों में छिपा 620 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद किया गया है। इस ट्रक को एक बोलेरो भी कवरिंग कर रही थी। बोलेरो में यह सभी तस्कर सवार थे। एक अन्य तस्कर मवई गांव का मंगल यादव फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इनमें नत्थू यादव, नागेंद्र सिंह व मंगल यादव का आपराधिक इतिहास भी है। नागेंद्र के खिलाफ गाजियाबाद में एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के साथ ही अवैध संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा अन्य राज्यों के जनपदों से इन तस्करों के नेटवर्क तलाशे जा रहे हैं। खुलासे के दौरान अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ नरैनी अंबुजा त्रिवेदी आदि रहे।


गिरफ्तारी टीम में शामिल
थाना गिरवां इंस्पेक्टर राकेश कुमार तिवारी, प्रभारी सर्विलांस एसआई राधा कृष्ण तिवारी, एसआई मोहम्मद अकरम, मुख्य आरक्षी अश्वनी प्रताप, विश्ववीर सिंह, आरक्षी सचिन पटेल, शिवम यादव, आशू सिंह, आशीष शर्मा, कमल सिंह, प्रतीक यादव, अमित कुशवाहा, अमित त्रिपाठी, सूर्यांशू आदि रहे।



सीमावर्ती चेक पोस्ट पर उठे सवाल
जनपद पुलिस की इस सफलता ने जनपद सीमा पर तैनात पुलिस व चेक पोस्टों पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। लंबे अरसे से गांजा की इतनी बड़ी खेप आती रही और चेक पोस्टाें में बे-रोकटोक पास होते रहे। यह एक बड़ा सवाल है। हालांकि पुलिस इस मामले में यह कहकर बच रही है कि यह माल चेक पोस्टों से न होकर शार्ट कट रास्तों से होकर जनपद के अंदर दाखिल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed