फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Five roads will be repaired with two crores

Banda News: दो करोड़ से दुरुस्त होंगी पांच सड़कें

Fri, 27 Dec 2024 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Five roads will be repaired with two crores
बांदा। जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों की पांच सड़कों का जल्द ही कायाकल्प होगा। शासन ने इसके लिए करीब दो करोड़ रुपये अवमुक्त किए हैं। लोक निर्माण विभाग खंड-दो इन सड़कों के नवीनीकरण का कार्य कराएगा।
विज्ञापन

इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ठेकेदारों को दो माह के अंदर सड़कों का कार्य पूरा करना होगा। लोक निर्माण विभाग खंड-दो के क्षेत्र में शामिल तिंदवारी ब्लाक की पांच सड़कों के लिए शासन से छह माह पहले डिमांड भेजी गई थी।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद शासन ने बजट अवमुक्त किया है। इनमें सिंधनकलां से हरवंश पुरवा तक करीब चार सौ मीटर सड़क के नवीनीकरण में करीब 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं रामपुर मवईघाट से नारायण संपर्क मार्ग में करीब आठ मीटर सड़क बनेगी। इस पर 43.30 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर से तनगामऊ संपर्क मार्ग का निर्माण 34.60 लाख रुपये से होगा। यह मार्ग तीन किलोमीटर है। तिंदवारी भिड़ौरा मार्ग से सिंघौली संपर्क मार्ग के बीच करीब साढ़े आठ सौ मीटर सड़क पर 44 लाख 20 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं तिंदवारी-पपरेंदा मुख्य मार्ग से गोखरही जाने वाले संपर्क मार्ग में करीब तीन किलोमीटर सड़क बनेगी।

इस पर 45.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक इन सड़कों के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होंगे। ठेकेदारों को दो माह के अंदर सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कराना होगा। सड़कें बनने के बाद इन ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed