फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Five more SPs arrested, 14 jailed so far

पांच और सपाई गिरफ्तार, अब तक 14 गए जेल

Mon, 25 Apr 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Five more SPs arrested, 14 jailed so far
Five more SPs arrested, 14 jailed so far - फोटो : BANDA
बांदा। मतगणना की पूर्व संध्या पर 9 मार्च की रात मंडी समिति गेट में सपाइयों और पुलिस के बीच हुए विवाद में पुलिस की धरपकड़ जारी है। रविवार को पांच लोगों को जेल भेजने के बाद सोमवार को भी पुलिस ने पांच सपाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इन्हें मिलाकर अब तक इस मामले में करीब 14 आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

देर रात मंडी समिति गेट पर हुए विवाद में एक उप निरीक्षक के सिर में चोट आ गई थी। पुलिस ने सपाइयों को पीटकर दौड़ाया था। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने देर रात कोतवाली में 9 नामजद और 30-40 अज्ञात के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें क्रिमिनल लॉ एक्ट भी शामिल था। बाद में पुलिस ने विवेचना में लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम भी जोड़ दिया।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने सपा नेता अशोक कुमार श्रीवास (खुटला, बांदा), अजय सिंह चौहान दद्दा (क्योटरा, बांदा), अमोल कुमार यादव (संजय नगर, अतर्रा), ज्ञान सिंह यादव (जसईपुर, तिंदवारी) और शाहनवाज उर्फ शानू (नेता नगर, बबेरू) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचों आरोपियों ने अधिवक्ता के जरिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष जमानत अर्जी दाखिल की। सीजेएम ने इसे खारिज कर दिया। सभी आरोपियों पर धारा 147, 148, 149, 323, 333, 353, 308, 427 आईपीसी और 7 क्रिमिनल लॉ एमेडमेंट एक्ट व लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम निरुद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed