{"_id":"66ad40125ed0be1ec5035cc4","slug":"five-faults-in-a-week-now-the-cable-box-is-blown-banda-news-c-212-1-bnd1006-113949-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: एक सप्ताह में पांच फाल्ट, अब केबल बाॅक्स फुंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: एक सप्ताह में पांच फाल्ट, अब केबल बाॅक्स फुंका
विज्ञापन
बड़ोखर बुजुर्ग। बिजली व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। 33 केवी लाइन में एक सप्ताह में पांच बार फाल्ट हुए। इसके बाद केबल बाॅक्स फुंक गया। इसके चलते 24 से अधिक गांवों के हजारों उपभोक्ता बिना बिजली हलाकान हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फाल्ट होने और केबल बाक्स फुंकने से आपूत बाधित है, जल्द ही आपूर्ति शुरू कराई जाएगी। हालांकि उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली विभाग रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति कर पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। ऊर्जा मंत्री का आदेश भी अधिकारियों की कारगुजारी नहीं सुधार पा रहा।
खुरहंड पावर हाउस और अकबरपुर पावर हाउस के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति 36 घंटे से ठप है। बिजली विभाग के अधिकारी कभी 33 केवी लाइन में फाल्ट बताते हैं तो कभी 11 हजार वोल्ट की लाइन पर। अगर फोन कर जानकारी की जाती है तो अधिकारियों का दावा होता है कि जल्द ही आपूर्ति बहाल कर रहे हैं। लेकिन आपूर्ति चालू नहीं होती। तकरीबन तीन दर्जन से अधिक गांवों में दो दिन से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना है कि 33 केवी लाइन में एक सप्ताह में पांच बार फाल्ट हो चुके हैं। बिजली कर्मचारियों के द्वारा सही तरीके से मरम्मत नहीं की जाती है, इससे फाल्ट हो रहे हैं। अब 33 केवी का केबल बाक्स फुंक गया है। उपखंड अधिकारी विद्युत वरुण कुमार ने बताया कि जल्द ही केबल बाक्स की मरम्मत कर आपूर्ति शुरू की जाएगी। इधर, पावर हाउस से गांवों की ओर खींची गई 11 हजार बिजली लाइन पर कहीं बांस रखा हुआ है, तो कहीं पर झाड़ियां रखी हुई हैं। जेई और एसडीओ बेपरवाह बने हुए हैं।
इन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
खुहरंड, नगनेधी, मकरी, छिबांव,अर्जुनाह, सरवाह, तेरा, महुआ, पत्योरा, बड़ोखर बुजुर्ग, निवादा, पतुई, माधौपुर, मनीपुर, तिंदवारा, बांधा पुरवा, गिरवां, पैगंबरपुर, रागौल, गोविंदपुर, सेमरिया, गिरधारी पुरवा, अकबरपुर, दुर्गापुर, पतरहा, जरर, गंछा समेत तीन दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है।