फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Five dengue patients found, number reaches 326

Banda News: डेंगू के पांच मरीज मिले, संख्या पहुंची 326

Wed, 08 Nov 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 08 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Five dengue patients found, number reaches 326
बांदा। डेंगू के आगे स्वास्थ्य विभाग पस्त नजर आ रहा है। मंगलवार को पांच और डेंगू के मामले आए हैं। जिले में अब तक 326 डेंगू से बीमार हो चुके हैं।
विज्ञापन

डेंगू के साथ ही मौसम परिवर्तन की वजह से भी लोग बीमार पड़ रहे हैं। इनमें बुखार, खांसी जुकाम के मरीज भी जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। इस वजह से अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी डेढ़ हजार के करीब पहुंच रही है। उधर डेंगू से भी जिले को राहत नहीं मिल रही है।
मंगलवार को डेंगू से आशंकित 19 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। उनकी डेंगू की जांच कराई गई। इनमें बांधापुरवा (तिंदवारा) के जुगल किशोर (42), अलीगंज निवासी प्रतिमा (28), अवगासी निवासी कार्तिक (17), मर्दन नाका निवासी गुलनाज (21), गांधी नगर महोवा निवासी संकल्प (18) की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसडी त्रिपाठी ने बताया कि मौसमी बीमारी चल रही है। बच्चों को सुबह और शाम की ठंड से बचाने की जरूरत है। उन्हें सर्दी, जुकाम के साथ कमजोरी की वजह से निमोनिया होने का खतरा भी हो सकता है। डेंगू से बचने के लिए जरूरी है कि घर में पानी जमा न रहने दें और सफाई करते रहें। फुल आस्तीन के कपड़े पहनें और मच्छर दानी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed