{"_id":"6a5d13adda81b710c7049611","slug":"five-children-admitted-to-the-trauma-center-treatment-of-one-is-ongoing-banda-news-c-12-1-knp1100-1592867-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पांच बच्चों को ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती, एक का उपचार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पांच बच्चों को ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती, एक का उपचार जारी
Sun, 19 Jul 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
बांदा। अटल आवासीय विद्यालय अछरौड़ में शनिवार रात भोजन के बाद बीमार हुए बच्चों में से पांच को रविवार की शाम शहर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के बाद चार बच्चों को उनके परिजन के साथ भेज दिया गया। वहीं एक बालिका का उपचार अब भी जारी है। चिकित्सक उसकी हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं।
शनिवार रात को भोजन के बाद बच्चों की हालत बिगड़ने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अछरौड़ की टीम उपचार के लिए पहुंच। रविवार तक अधिकांश की हालत में सुधार हुआ, लेकिन पांच बच्चों की हालत नहीं सुधरी। इस पर रविवार शाम विद्यालय की स्टाफ नर्स शीतल पटेल खुशी (16), आदित्या (12), मानसी, स्वाति और काजल को लेकर शहर के ट्रॉमा सेंटर पहुंच। यहां प्राथमिक उपचार के बाद मानसी, स्वाति व काजल को उनके परिजन के साथ घर भेज दिया गया। वहीं खुशी और आदित्या को भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया गया। देर शाम खुशी की भी हालत में सुधार होने पर परिजन डिस्चार्ज कराकर अपने साथ ले गए। वर्तमान में आदित्या का उपचार जारी है, उसकी हालत में भी सुधार है।
अधिकांश छात्राओं की ही बिगड़ी हालत
विद्यालय के हेड स्टाफ नर्स केशव ने बताया कि उमस व अन्य कारणों से छात्र-छात्राओं की हालत बिगड़ी थी। हालत बिगड़ने वालों में अधिकांश छात्राएं ही शामिल हैं। छात्रों पर इसका असर कम दिखा।
विज्ञापन
सहायक श्रमायुक्त ने जाना बीमारों का हाल
रविवार देर रात सहायक श्रमायुक्त डॉ. संतोष अग्रहरि ने अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बीमार छात्र-छात्राओं का हाल जाना, सभी की हालत बेहतर दिखी। वहीं रसोई का निरीक्षण करने के साथ ही वहीं भोजन भी किया। उन्होंने बताया कि भोजन की गुणवत्ता भी ठीक मिली है।