फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   First ran away from home, then got married in the temple

Banda News: पहले घर से भागे, फिर मंदिर में रचाया ब्याह

Thu, 23 May 2024 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
First ran away from home, then got married in the temple
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र की युवती रिश्तेदार युवक के साथ घर से चली गई। इस पर युवती के पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। प्रेमी- प्रेमिका को जानकारी हुई तो कोतवाली पहुंच गए। दोनों बालिग थे, स्वजातीय लोगों की मध्यस्थता पर सुलह समझौता हो गया। प्रेमी-प्रेमिका मंदिर में जयमाला डालकर एक दूजे के हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली के ग्राम उमरहनी निवासी लवकुश प्रजापति की रिश्तेदारी बिसंडा थाना ग्राम शिव निवासी रिशू प्रजापति का आना-जाना था, दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चलता रहा। मंगलवार को दोनों घर से निकल गए। युवती के पिता लवकुश ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। प्रेमी युगल को जानकारी हुई तो खुद कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन

दोनों ने एक साथ रहने की बात कही, स्वजातीय एवं रिश्तेदारों ने सुलह समझौता करा दिया। युवती पक्ष के अपने घर चले गए। उधर, प्रेमी-प्रेमिका कोतवाली के सबरी माता मंदिर में जय माला डालकर शादी कर ली। युवक के परिजनों ने कोर्ट मैरिज भी करा दी है। पुलिस का कहना है कि शादी की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed