{"_id":"5e9f2daa8ebc3e90751704e0","slug":"first-hand-sanitation-and-then-jayamal-banda-news-knp5563844122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले हाथ सैनिटाइज फिर जयमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले हाथ सैनिटाइज फिर जयमाल
विज्ञापन
फोटो-21बीएनडीपी-4 : बांदा के खप्टिहा कलां में एक-दूसरे को जयमाल पहनाने के बाद प्रेमिका की मांग में स?
- फोटो : BANDA
खप्टिहा कलां (बांदा)। लॉकडाउन के बीच मंगलवार को मंदिर में मॉस्क पहने प्रेमी युगल ने हाथों को सैनिटाइज किया। फिर परिजनों की मौजूदगी में तय तारीख से तीन दिन पहले ही दोनों ने जयमाल डालकर शादी रचाई। इस आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए दोनों ही पक्ष के गिने-चुने परिजन मौजूद रहे।
खप्टिहा की शीलू पुत्र रामसजीवन वर्मा और गिरवां थाना क्षेत्र के ग्योड़ी गांव का लक्ष्मी पुत्र विजय वर्मा में काफी अरसे से मित्रता और प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घरवालों की रजामंदी से दोनों ने आपस में शादी तय कर ली। 25 अप्रैल को शहनाई के बीच शादी होनी थी लेकिन लॉकडाउन की लगातार बढ़ रही अवधि से बेचैन प्रेमी युगल ने मंगलवार (21 अप्रैल) को पूर्वी माता मंदिर में एक-दूसरे को जयमाल पहनाई। प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा।
इसी सादी रस्म के साथ दोनों एकदूजे के हो गए। खास बात यह है कि दोनों ने ही मॉस्क पहन रखा था। हाथों को सैनिटाइज किया। इस मौके पर लड़की के पिता व मां और दादा तथा लड़का पक्ष से उसके मामा रमेश आदि कुल सात लोग शामिल हुए। प्रधानपति जाहर सिंह की अगुवाई में सोशल डिस्टेंसिंग के बीच यह रस्म अदा की गई।