फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   First Ashra Rukhsat, Quran complete in Jama Masjid

पहला अशरा रुखसत, जामा मस्जिद में कुरान पूरा

Tue, 12 Apr 2022 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
First Ashra Rukhsat, Quran complete in Jama Masjid
First Ashra Rukhsat, Quran complete in Jama Masjid - फोटो : BANDA
बांदा। मंगलवार की शाम 10वें रोजे के इफ्तार के साथ रमजान माह का पहला अशरा (10 दिन) रुखसत हो गया। इसे रहमत का अशरा कहते हैं। साथ ही दूसरे अशरे की शुरूआत हो गई। उधर, तरावीह के दौरान कुरान पाठ पूरा होने का सिलसिला भी जारी है। शहर की नवाबी जामा मस्जिद में कुरान 10वें दिन मुकम्मल हो गया। यहां हाफिज अनस (हथौरा) ने कुरान सुनाया।
विज्ञापन

कुरान पूरा होने के बाद मौलाना कारी हबीब अहमद ने तकरीर में कहा कि रमजान माह हमदर्दी का है। रोजा, तरावीह, तिलावत के साथ यह भी जरूरी है कि गरीबों की मदद की जाए। यह हमदर्दी का महीना है। इफ्तार और सहरी में अपने लिए तरह-तरह की खाने की चीजें बनाई जाती हैं। इसमें अपने जरूरतमंद पड़ोसियों का भी हिस्सा होना चाहिए। मौलाना हबीब ने मुल्क की तरक्की और सलामती की दुआ कराई।
विज्ञापन

उधर, गर्मी में 14 घंटे का रोजा रखकर रोजेदार इबादत में भी रमे हुए हैं। तरावीह की नमाजें लगातार जारी हैं। मंगलवार को 10वें रोजे पर विश्व विख्यात मदरसा जामा अरबिया हथौरा की मस्जिद में भी तरावीह में कुरान पूरा हो गया। यहां मदरसा संचालक मौलाना हाफिज कारी हबीब अहमद ने कुरान सुनाया। शेख सरवर की मस्जिद, मरकज वाली मस्जिद, बोड़ा मस्जिद, रब्बानिया मस्जिद, हाथी खाना मस्जिद, अलीगंज मस्जिद सहित खुटला, बलखंडी नाका, निम्नीपार, ऊंट मोहाल, छावनी, छिपटहरी, कटरा, क्योटरा आदि की मस्जिदों में भी तरावीह की नमाजें जारी हैं। दूसरी तरफ अब ईद की तैयारियां भी तेज होने लगी हैं। देर रात तक कपड़ों की दुकानों में परदानशीं औरतों की भीड़ इकट्ठा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed