{"_id":"5f7371598ebc3e9be9185ec9","slug":"firs-on-agencies-for-incorrect-billing-banda-news-knp585569162","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत बिलिंग पर एजेंसियों पर कराएं एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत बिलिंग पर एजेंसियों पर कराएं एफआईआर
विज्ञापन
FIRs on agencies for incorrect billing
- फोटो : BANDA
बांदा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने एक बार फिर पावर कारपोरेशन अभियंताओं को खबरदार किया है कि गलत बिलिंग कर रही एजेंसियों की एफआईआर कराएं। उन्होंने दोहराया कि 30 दिन के अंदर लाइन लॉस 15 फीसदी से नीचे लाया जाए। अधिकारी अपने सब स्टेशनों का भ्रमण करें। ऊर्जा मंत्री ने दक्षिणांचल व पूर्वांचल के वाणिज्य निदेशकों को लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को ऊर्जा मंत्री ने बुंदेलखंड के बांदा और झांसी सहित कानपुर व अन्य विद्युत वितरण निगमों के मुख्य अभियंताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की। कहा कि गलत बिलिंग की शिकायतों पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। इसके लिए वह पहले भी निर्देश दे चुके हैं। उन्होंने 30 दिन के अंदर दक्षिणांचल के 1260 और पूर्वांचल के सभी 1246 हाई लॉस वाले सब स्टेशनों को 15 फीसदी से नीचे लाइन लॉस लाने के सख्त निर्देश दिए। कहा कि ऐसा होने पर ही 24 घंटे बिजली दी जा सकेगी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कई जिलों से टेबिल बिलिंग, गलत बिलिंग आदि की शिकायतें मिल रही हैं।
इससे उपभोक्ताओं के बीच ऊर्जा विभाग की छवि खराब हो रही है। यह किसी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता। एमडी विशेष टीम भेजकर परीक्षण कराएं। अपने स्तर से जवाबदेही सुनिश्चित करें। फीडरवार समीक्षा की जाए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति का संकल्प लिया है। इसे हर हाल में पूरा करना है। ऊर्जा मंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान दक्षिणांचल व पूर्वांचल पावर कारपोरेशन के निदेशक (वाणिज्य) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक की यह जानकारी ऊर्जा मंत्री के जन संपर्क अधिकारी अंकुश त्रिपाठी ने दी।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बैठक में पावर कारपोरेशन अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपावली से पहले सभी ट्रांसफार्मरों की लोड बैलेंसिंग कराएं ताकि त्योहारों में आपूर्ति बाधित न हो। ट्रांसफार्मर फुंकने की सही जानकारी न देने और लक्ष्य पूर्ति में लापरवाही पर मंत्री ने नाराजगी जताई। कहा कि लापरवाही से ईमानदार उपभोक्ता को नुकसान उठाना पड़ रहा है। सभी उपभोक्ताओं को समय से बिल मिलें। निर्देश दिए कि मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और एसडीओ अपने सब स्टेशनों का निरीक्षण कर मानकों के अनुसार कार्य कराएं। उपभोक्ताओं की समस्याओं का नियमित अनुश्रवण व निस्तारण सुनिश्चित करें। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि एक माह बाद वह फिर इन सभी कामों की समीक्षा करेंगे।